जनसुनवाई में आयुक्त ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनसुनवाई में आयुक्त ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनसुनवाई में आयुक्त ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
आयुक्त कार्यालय, दरभंगा प्रमंडल में शुक्रवार को आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद समेत आमजन से जुड़े विभिन्न मामलों पर चर्चा की गई। आयुक्त ने सभी आवेदकों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए।
आयुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और उनकी प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत की जाए, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन हो सके।
उन्होंने बताया कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस—सोमवार और शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करते हैं।
इस अवसर पर आयुक्त के सचिव सुशील कुमार मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।