डीएम की अध्यक्षता में जनसुनवाई, 26 से अधिक मामलों पर हुई सुनवाई
डीएम की अध्यक्षता में जनसुनवाई, 26 से अधिक मामलों पर हुई सुनवाई
डीएम की अध्यक्षता में जनसुनवाई, 26 से अधिक मामलों पर हुई सुनवाई
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को “सबका सम्मान – जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान कुल 26 से अधिक आवेदनों पर विस्तृत सुनवाई की गई। इनमें से आधे मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया।
प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पंचायत सरकार भवन निर्माण, अतिक्रमण मुक्ति, धान अधिप्राप्ति, राजस्व संग्रहण समेत अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे शामिल रहे।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान शीघ्र, पारदर्शी और विधिसम्मत तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला एवं प्रमंडल स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की जाती है।
साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की नियमित समीक्षा की जाए तथा आने वाले नागरिकों को आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं