होली के दिन सिंहवाड़ा थाना की डायल 112 पर तैनात पुलिस दल पर हमला, आठ गिरफ्तार
होली के दिन सिंहवाड़ा थाना की डायल 112 पर तैनात पुलिस दल पर हमला, आठ गिरफ्तार
होली के दिन सिंहवाड़ा थाना की डायल 112 पर तैनात पुलिस दल पर हमला, आठ गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया सिंहवाड़ा /
स्थानीय थाना क्षेत्र के भरहुल्ली पंचायत के लोरिका गांव में होली के दिन दो गुटों में मारपीट की घटना की सूचना डायल 112 पर मिली सूचना के बाद गाव में पहुंची पुलिस दल पर असामाजिक तत्वों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया 112 नंबर डायल की पुलिस की गाड़ी को भी शतिग्रस्त कर दिया वही गाड़ी में बैठे सिंहवाड़ा थाना में कार्यरत पुलिस ज्योति कुमारी, शंभू कुमार, रामबाबू यादव एवं विष्णु देव यादव को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमले में शामिल विकास सहनी, सुखी सहनी, दीपक कुमार, शंकर सहनी, कृष्ण कुमार, अजय कुमार, सकदेव सहनी और मनोहर सहनी को गिरफ्तार किया गया है। हमले में शामिल फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।