बिरौल में भारत सरकार की जमीन पर अवैध कब्जा, डाक अधीक्षक ने अंचलाधिकारी को लिखा पत्र
बिरौल में भारत सरकार की जमीन पर अवैध कब्जा, डाक अधीक्षक ने अंचलाधिकारी को लिखा पत्र
बिरौल में भारत सरकार की जमीन पर अवैध कब्जा, डाक अधीक्षक ने अंचलाधिकारी को लिखा पत्र
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा। भारतीय डाक विभाग की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। डाक अधीक्षक कार्यालय (दरभंगा प्रमंडल) ने बिरौल स्थित ‘केसर-ए-हिंद’ नामक भूमि पर बाहरी व्यक्तियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अपनाया है।
डाक अधीक्षक ने बिरौल के अंचलाधिकारी को पत्र लिखकर सूचित किया है कि बिरौल स्थित खेसरा संख्या 8115 (नया 1173/10677 आदि) की जमीन, जो राजस्व अभिलेखों में भारत सरकार के डाक विभाग के लिए निर्धारित है, उस पर कुछ बाहरी व्यक्तियों ने जबरन अवैध कब्जा कर लिया है। विभागीय पत्र के अनुसार, इस भूमि का म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) अभी तक डाक विभाग के नाम पर नहीं हो सका है। विभाग ने इसे शासकीय संपत्ति पर गंभीर अतिक्रमण और गैर-कानूनी कार्रवाई बताया है।
डाक विभाग ने अमीन द्वारा की गई मापी के बाद तैयार ‘नजरी नक्शा’ भी आवेदन के साथ संलग्न किया है, ताकि जमीन की सटीक पहचान की जा सके।
डाक अधीक्षक ने न केवल अंचलाधिकारी से जमीन का दाखिल-खारिज विभाग के नाम करने का अनुरोध किया है, बल्कि सहायक डाक अधीक्षक (पूर्वी अनुमंडल, बेनीपुर) को भी निर्देशित किया है कि वे अंचल कार्यालय से समन्वय बनाकर इस प्रक्रिया को जल्द पूरा सुनिश्चित कराएं।
डाक विभाग के इस कड़े पत्र के बाद स्थानीय प्रशासन में हलचल तेज होने की उम्मीद है। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाना और उसे विभाग के नाम दर्ज करना अब राजस्व विभाग के लिए प्राथमिकता का विषय बन गया है। अब देखना यह होगा कि बिरौल अंचल कार्यालय इस विषय को लेकर कितने संवेदनशील है।
नीतीश के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नए सीएम पर मंथन तेज, सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय समेत कई नाम चर्चा में; महिला मुख्यमंत्री के विकल्प पर भी अटकलें
होली के दिन सिंहवाड़ा थाना की डायल 112 पर तैनात पुलिस दल पर हमला, आठ गिरफ्तार