बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल थाना अंतर्गत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक हथियार दिखाकर गांव में दहशत फैलाने और लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा था।
थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि पु०अ०नि० शशि भूषण रजक सशस्त्र बल के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सर्दी गांव में एक व्यक्ति हथियार लहराकर लोगों को डरा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम सर्दी गांव पहुंची। पुलिस बल को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान दिलखुश कुमार (उम्र करीब 18 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिरौल थाना क्षेत्र के सर्दी गांव का ही रहने वाला है। तलाशी लेने पर उसके पास से कमर में खोंसा हुआ एक काले रंग का देसी पिस्तौल जैसा हथियार बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इस हथियार का उपयोग गांव में डर का माहौल बनाने के लिए करता था। पुलिस ने मौके पर ही हथियार को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में कांड दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरभंगा, बिरौल-शिवनगर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा; टक्कर के बाद बाइक बनी आग का गोला, कार के उड़े परखच्चे
नीतीश के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नए सीएम पर मंथन तेज, सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय समेत कई नाम चर्चा में; महिला मुख्यमंत्री के विकल्प पर भी अटकलें