दरभंगा, बिरौल-शिवनगर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा; टक्कर के बाद बाइक बनी आग का गोला, कार के उड़े परखच्चे
दरभंगा, बिरौल-शिवनगर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा; टक्कर के बाद बाइक बनी आग का गोला, कार के उड़े परखच्चे
दरभंगा, बिरौल-शिवनगर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा; टक्कर के बाद बाइक बनी आग का गोला, कार के उड़े परखच्चे
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा के बिरौल-शिवनगर मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। दो वाहनों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत इतनी भयावह थी कि टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल धू-धू कर जलने लगी और देखते ही देखते राख के ढेर में तब्दील हो गई। वहीं, दुर्घटना में शामिल कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दूर जा गिरा और बाइक में तत्काल आग लग गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सक्रियता और पुलिस की तत्परता से समय रहते स्थिति को संभाला गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।
मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। उसे आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के थानों और स्थानीय लोगों के माध्यम से जख्मी की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि हादसा किस लापरवाही की वजह से हुआ, इसकी गहनता से जांच की जा रही है।
यातायात पुलिस की तत्परता ने बचाई जान
वहीं दूसरी और यातायात थाना की पुलिस किसी घटना की जान कर वापस आ रही थी ,इस दौरान यातायात थाना की एस आई अंजनी कुमारी ,चालक संतोष कुमार गृह रक्षक सज्जन कुमार थें।जिस समय दुर्घटना हुई उस समय एस आई अंजनी कुमारी घटना स्थल पर टीम के साथ पहुंच गई और उनके सामने हीं बाईक धू धू कर जल गई।उन्होंने कहा कि बिरौल थानाध्यक्ष को सूचना देते हुये सभी जख्मियों को अपने साथ अस्पताल लाया गया जहां इलाज चल रहा हे।
सिंहवाड़ा में जातीय हिंसा, महिला पुलिसकर्मी घायल, 112 पुलिस गाड़ी को किया तोड़ फोड़।आठ गिरफ्तार, 12 से ज्यादा लोग घायल,देर रात कई थाने की पुलिस कर रही है कैम्प। सहनी टोला पर चौपाल टोला के लोगो के बीच तनाव….
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम