दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी से गायब चार  पुलिसकर्मी निलंबित,होली के दौरान बिना सूचना के ड्यूटी से गायब होना ,पड़ गया महंगा 

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर दरभंगा पुलिस ने सख्त कदम उठाया है।

लहेरियासराय थाना क्षेत्र में प्रतिनियुक्त PTC 1240 संतोष कुमार और PTC 920 नागेन्द्र कुमार निर्धारित समय तक ड्यूटी स्थल नीम चौक पर उपस्थित नहीं पाए गए। पर्यवेक्षी पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

वहीं, केवटी थाना में प्रतिनियुक्त महिला सिपाही 1347 लक्ष्मी कुमारी 03 मार्च 2026 से बिना सूचना अनुपस्थित हैं। इसके अलावा PTC 124 राधेश्याम राम ओडी ड्यूटी के दौरान बिना सूचना ड्यूटी छोड़कर चले गए और अब तक वापस नहीं लौटे।

थानाध्यक्ष के प्रतिवेदन के आलोक में इन  दोनों को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।