दरभंगा में होली को लेकर प्रशासन दिखी सतर्क,जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आज दिनांक 04.03.2026 को जिला पदाधिकारी, दरभंगा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा संयुक्त रूप से शहरी क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने विभिन्न चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थलों तथा प्रमुख बाजार क्षेत्रों का जायजा लिया। इस क्रम में उनके साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।

विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।देर शाम होली शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुई।