गौड़ा बौराम विधायक सुजीत कुमार ने पैतृक गांव रजवा में और जदयू कार्यकर्ता अपने कार्यालय में मनाया ‘होली मिलन’, मैथिली गीतों पर जमकर थिरके कार्यकर्ता
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
आपसी प्रेम, भाईचारे और रंगो के महापर्व होली के आगमन से पूर्व जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुजीत कुमार के पैतृक गांव रजवा में मंगलवार को भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस उत्सव में क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ा, जहां एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर सुख-समृद्धि की मंगलकामनाएं दी गई।
समारोह का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा, जहां प्रसिद्ध मैथिली गायकों ने पारंपरिक होली गीतों और ‘जोगिरा’ की प्रस्तुति दी। गीतों की मस्ती ऐसी छाई कि विधायक सुजीत कुमार खुद को रोक नहीं पाए और कार्यकर्ताओं के साथ जमकर नृत्य किया। उनके इस सहज और मिलनसार व्यवहार ने उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक सुजीत कुमार ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह हमारे संस्कारों, परंपराओं और आपसी मतभेदों को भुलाकर गले मिलने का पर्व है। यह त्योहार हमें समाज में प्रेम, भाईचारा और अटूट एकता का संदेश देता है। हमें मिलकर एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जहां सौहार्द और विकास की बयार बहे। विधायक ने विशेष रूप से अभिभावकों से अपील की कि वे नई पीढ़ी और बच्चों को अपनी संस्कृति एवं त्योहारों के महत्व से अवगत कराएं, ताकि हमारी समृद्ध विरासत अक्षुण्ण रहे। मौके पर बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी, मिथलेश झा,शत्रुघ्न सहनी,सनोज नायक, मुखिया संजय पासवान,माधव चौधरी, विष्णु सहनी, रामविलास भारती, पुरुषोत्तम राय, रामबाबू माहथा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
वहीं नगर पंचायत बिरौल के वनदेवी नगर स्थित जदयू कार्यालय में संजीव झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों ने अपने विचारों को रखा। होली मिलन समारोह में संगठन की मजबूती और एकजुटता की झलक भी देखने को मिली। इस दौरान उपस्थित
लोगों ने संजीव झा के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।जिसमें राजकुमार सिंह,बीरबल राय, धीरेंद्र चौधरी, पप्पू नायक, हेमंत झा, कैलाश चौपाल, दिलीप चौधरी, सुरेश गुप्ता,मदन चौधरी, संतोष यादव, बिजली कांत झा, लक्ष्मण सिंह, श्याम मोहन चौधरी
सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।
