दरभंगा पुलिस की कार्रवाई :ऑपरेशन मुस्कान के तहत सफलता
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई :ऑपरेशन मुस्कान के तहत सफलता
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई :ऑपरेशन मुस्कान के तहत सफलता
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र से गुम हुआ एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत मोबाइल उसके वास्तविक धारक को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया।
यह कार्रवाई कुशेश्वरस्थान थाना द्वारा की गई।
अवैध शराब के विरुद्ध सख्त अभियान
अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए दरभंगा पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
बहेड़ा थाना की कार्रवाई
गुप्त सूचना के आधार पर बहेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर दीपाटोल में छापामारी की गई। इस दौरान लगभग 50.28 लीटर विदेशी शराब बरामद कर जप्त की गई।
सिंहवाड़ा थाना की कार्रवाई
आसूचना के आधार पर सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम दहशील में छापामारी कर कुल 28.8 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त की गई।
नेहरा थाना की कार्रवाई
आसूचना के आधार पर नेहरा थाना अंतर्गत ग्राम नेहरा हाट चौक से कुल 2.88 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त की गई।