विशेष निगरानी इकाई द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: सहायक अभियंता गिरफ्तार, 47.50 लाख रुपये बरामद,शहर वासियों में इस कारवाई को लेकर खुशी।
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU), बिहार ने एक बड़ी और चर्चित कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में जिला शिक्षा परियोजना, बेतिया के सहायक अभियंता श्री रौशन कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
परिवादी शम्श तबरेज, ग्राम रहीमपुर खड्डा, थाना नौतन, जिला पश्चिमी चम्पारण द्वारा SVU, पटना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि विभिन्न विद्यालयों में लगभग ₹57 लाख की लागत से कराए गए कार्यों के भुगतान के एवज में अभियंता द्वारा 10 प्रतिशत कमीशन (₹5.70 लाख) की मांग की जा रही थी।
सत्यापन के क्रम में यह सामने आया कि आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग बढ़ाकर ₹7.50 लाख और एक स्मार्ट वॉच कर दी गई।
रंगे हाथ गिरफ्तारी
दिनांक 02.03.2026 को SVU की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। पुलिस उपाधीक्षक श्री बिन्देश्वर प्रसाद के नेतृत्व में गठित धावा दल ने आरोपी को ₹5,00,000 नकद एवं एक नवीनतम स्मार्ट वॉच रिश्वत के रूप में स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
