दरभंगा पुलिस की विभिन्न थानों द्वारा की गई कार्रवाई ,ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने लौटायी खुशी
दरभंगा पुलिस की विभिन्न थानों द्वारा की गई कार्रवाई ,ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने लौटायी खुशी
दरभंगा पुलिस की विभिन्न थानों द्वारा की गई कार्रवाई ,ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने लौटायी खुशी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर दरभंगा पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर कई महत्वपूर्ण कार्रवाइयाँ की गईं।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल बरामदगी
बहादुरपुर थाना की कारवाई
ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए मोबाइल को बरामद कर आवश्यक सत्यापन के बाद उसके वास्तविक धारक को सुपुर्द किया गया।
तिलकेश्वर थाना की कारवाई
CEIR पोर्टल की सहायता से गुम मोबाइल को ट्रेस कर बरामद किया गया तथा सत्यापन उपरांत वास्तविक मालिक को सौंप दिया गया।
अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई :कमतौल थाना
गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम लाघा स्थित पोखर के पास छापामारी कर 397.440 लीटर विदेशी शराब, 01 मोटरसाइकिल एवं 01 मोबाइल बरामद किया गया।
इस दौरान अभियुक्त पंकज चौपाल (पिता: शिव लाल चौपाल, ग्राम गोपालपुर, थाना कमतौल, जिला दरभंगा) को गिरफ्तार किया गया।
सिंहवाड़ा थाना की कारवाई
नशेड़ियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 27 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई तथा तीन व्यक्तियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।
वारंटी एवं कांड के अभियुक्त गिरफ्तार:अशोक पेपर मिल थाना:
माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंट के आलोक में विनय कुमार देव उर्फ भूखल लालदेव (पिता: परमेश्वर लालदेव, मनोरथा, थाना अशोक पेपर मिल, दरभंगा) को गिरफ्तार किया गया।
पतोर थाना की कारवाई
कांड संख्या 99/25 के प्राथमिकी अभियुक्त अनिल मुखिया (पिता: त्रिवेणी मुखिया, ग्राम उघड़ा, थाना पतोर, दरभंगा) को गिरफ्तार किया गया।
सिमरी थाना की कारवाई
कांड संख्या 315/25, धारा 109 BNS के अभियुक्त अशोक यादव (पिता: रामबिलास यादव, ग्राम साढ़वाड़ा, थाना सिमरी, दरभंगा) को गिरफ्तार किया गया
होली के रंग में रंगा डीआईजी कार्यालय, मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने पदाधिकारियों के साथ मनाया उत्सव।कहा आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाए होली का पर्व।
विशेष निगरानी इकाई द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: सहायक अभियंता गिरफ्तार, 47.50 लाख रुपये बरामद,शहर वासियों में इस कारवाई को लेकर खुशी।