होली के रंग में रंगा डीआईजी कार्यालय, मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने पदाधिकारियों के साथ मनाया उत्सव।कहा आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाए होली का पर्व।

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
होली के पावन अवसर पर पुलिस महकमे में भी उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। दरभंगा क्षेत्र के मनोज कुमार तिवारी (डीआईजी) ने अपने कार्यालय परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ सादगी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का जश्न मनाया।
कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में डीआईजी ने सभी अधिकारियों और जवानों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने पुलिस बल के सभी सदस्यों से कर्तव्यनिष्ठा के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।उत्सव के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशियां साझा की।
डीआईजी ने कहा कि त्योहारों के अवसर पर पुलिस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने सभी को सतर्क रहते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया, ताकि आमजन भी सुरक्षित और आनंदपूर्वक त्योहार मना सकें।
कार्यालय में आयोजित इस सादगीपूर्ण होली मिलन समारोह ने पुलिस परिवार के बीच आपसी तालमेल और सौहार्द को और मजबूत किया।
यही नहीं उन्होंने जिलावासियों से अपील की हे कि शांतिपूर्ण माहौल में उत्सव को मनाए और होली जैसे पर्व का आनंद उठाएं।डीआईजी श्री तिवारी ने यह भी कहा कि आपसी भाईचारे के बीच यह पर्व और भी आनंददायी होगा।