होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, पदाधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का संदेश
होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, पदाधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का संदेश
होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, पदाधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का संदेश
दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।
रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए घनश्यामपुर प्रशासन पूरी तरह से ‘अलर्ट मोड’ में आ गया है। सोमवार को प्रशासन ने अपनी तैयारियों का प्रदर्शन करते हुए नगर पंचायत घनश्यामपुर
के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला, जिससे आम जनता के बीच सुरक्षा का भरोसा जगाया गया और शरारती तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया। यह फ्लैग मार्च घनश्यामपुर के बीडीओ,सीओ और थानाध्यक्ष के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया। मार्च के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र की संवेदनशीलता का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।