दरभंगा पुलिस केन्द्र में सम्मान–सह–विदाई समारोह आयोजित

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

पुलिस केन्द्र दरभंगा में वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में 28.02.2026 को सेवानिवृत्त हुए पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के सम्मान–सह–विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर दरभंगा जिला में कार्यरत पु0अ0नि0 राकेश कुमार रंजन, पु0अ0नि0 रमेश कुमार सिंह, पु0अ0नि0 राजेन्द्र पासवान, पु0अ0नि0 शैलन द्रेवी, हवलदार फुलदेव यादव एवं हवलदार नन्द किशोर यादव को भावभीनी विदाई दी गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने संबोधन में सेवानिवृत्त कर्मियों के दीर्घ सेवा काल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि इन सभी ने अपने सेवा काल में अनुशासन, निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन कर विभाग की गरिमा को बढ़ाया है।

समारोह के दौरान सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा सेवांत लाभ की निकासी से संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अंत में उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।