दरभंगा पुलिस की अपील: सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली मनाएं, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

होली पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से दरभंगा पुलिस ने विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या करें-

 होलिका दहन के लिए खुली और सुरक्षित जगह का चयन करें, जो घनी आबादी से दूर हो।पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, विद्युत तार, झोपड़ी एवं फसल लगे खेतों से दूर ही होलिका दहन करें।होलिका की ऊंचाई सीमित रखें और बच्चों को सुरक्षित दूरी पर रखें। आग बुझाने के लिए पर्याप्त पानी और रेत की व्यवस्था करें, साथ ही अग्निशामक यंत्र भी रखें।किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करें।विधि-व्यवस्था में तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को सहयोग प्रदान करें।

क्या नहीं करें 

डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। लाउडस्पीकर केवल निर्धारित मानक के अनुरूप ही बजाया जा सकेगा। शराब या अन्य मादक पदार्थों का सेवन न करें। अश्लील या आपत्तिजनक गानों का प्रयोग न करें।होलिका दहन के दौरान पटाखे और आतिशबाजी से बचें।सोशल मीडिया पर किसी धर्म या धार्मिक संगठन के नाम पर अफवाह न फैलाएं।राहगीरों को अनावश्यक रूप से परेशान न करें।

दरभंगा पुलिस ने कहा है कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। सभी नागरिक नियमों का पालन करते हुए पर्व को हर्षोल्लास और शांति के साथ मनाएं।

दरभंगा पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है।