युवराज कपिलेश्वर सिंह यूथ ब्रिगेड सेना द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में खूब लगे रंग ग़ुलाल, एक दूसरे को रंग लगाकर दी बधाई
युवराज कपिलेश्वर सिंह यूथ ब्रिगेड सेना द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में खूब लगे रंग ग़ुलाल, एक दूसरे को रंग लगाकर दी बधाई
युवराज कपिलेश्वर सिंह यूथ ब्रिगेड सेना द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में खूब लगे रंग ग़ुलाल, एक दूसरे को रंग लगाकर दी बधाई
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
युवराज कपिलेश्वर सिंह यूथ ब्रिगेड सेवा के तत्वाधान में दरभंगा राज सर्वे कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन युवराज कपिलेश्वर सिंह यूथ ब्रिगेड सेना के अध्यक्ष एवं दरभंगा राज ट्रस्ट के केयरटेकर, संतोष सिंह की नेतृत्व में
भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संतोष सिंह ने कहा युवराज कपिलेश्वर सिंह के सहयोग से यह होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा युवराज कपिलेश्वर सिंह हमेशा हर सामाजिक क्षेत्र और कार्यों में आगे बढ़ चढ़कर सहयोग करते रहे हैं। आर के दत्ता ने कहा या बड़ी खुशी की बात है हम सब परिवार मिलकर आज होली मिलन कर रहे हैं और इसी तरह से होली का पर्व और आने पर भी मनाएंगे मिलजुलकर आपसी भाईचारा के साथ होली मनाना है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ जिसमें होली के गीत संगीत कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई। इस होली मिलन कार्यक्रम पर मीठे पकवान का लोगो ने आनंद उठाया और एक दूसरे को रंग ग़ुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर क्षेत्रीय महासभा के जिलाध्यक्ष, प्रवीण कुमार सिंह ऊर्फ पिंकू सिंह, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पप्पू चौधरी, रंजन शर्मा राहुल महासेठ, चंदन सिंह, पार्षद मुकेश महासेठ, मुकेश सिन्हा, मनोज शाह, मुरारी शर्मा, कन्हैया दुबे, रवि मेहता रोहित मेहता, अमरनाथ सिंह, प्रसून मैथली, प्रमोद कर्ण, राजीव पूर्वे, प्रियांशु झा, कोमल झा, श्याम यादव सहित अन्य सैंकड़ो गन्यमान्य लोग मौजूद थे।
मधुबनी में फर्जी प्रमाणपत्र पर बहाल 16 शिक्षक सेवामुक्त, वेतन वसूली का आदेश, निगरानी जांच में खुलासा; प्राथमिकी दर्ज, वेतन पर रोक ,शिक्षा विभाग ने कहा, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
बिरौल होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का संदेश