बिरौल होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का संदेश

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए बिरौल अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह से ‘अलर्ट मोड’ में आ गया है। सोमवार को प्रशासन ने अपनी तैयारियों का प्रदर्शन करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों पर भव्य फ्लैग मार्च निकाला, जिससे आम जनता के बीच सुरक्षा का भरोसा जगाया गया और शरारती तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया। यह फ्लैग मार्च अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज और एसडीपीओ सह एएसपी प्रभाकर तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया। मार्च के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र की संवेदनशीलता का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।प्रशासनिक अमला अनुमंडल मुख्यालय से निकलकर विभिन्न मुख्य सड़कों और चौक-चौराहों से होते हुए थाना परिसर पहुंचा। इस दौरान पुलिस बल के जवानों ने कदमताल करते हुए अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
प्रशासनिक और पुलिस तालमेल को दर्शाते हुए इस मार्च में कई आला अधिकारी मौजूद थे। जिसमें
प्रदीप कुमार झा, बीडीओ बिरौल,संतोष कुमार, राजस्व अधिकारी बिरौल,चन्द्र मणि, थानाध्यक्ष बिरौल,सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारी मुख्य थे। प्रशासन की चेतावनी– त्योहार की आड़ में हुड़दंग करने वाले या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें।