डीएम ने कई आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन, 13 मामलों में त्वरित राहत
डीएम ने कई आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन, 13 मामलों में त्वरित राहत
डीएम ने कई आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन, 13 मामलों में त्वरित राहत
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। डीएम ने कुल 25 से अधिक आवेदनों पर विस्तृत सुनवाई की, जिनमें से 13 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर संबंधित आवेदकों को तत्काल राहत प्रदान की गई। शेष आवेदनों के संबंध में संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश देते हुए शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पैक्स से जुड़े मामले, पेयजल समस्या, अंतर्जातीय विवाह प्रकरण, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं के विरुद्ध शिकायतें तथा अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल थे।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समाधान शीघ्र, पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक आवेदक को निर्धारित समय-सीमा के भीतर की गई कार्रवाई की स्पष्ट एवं लिखित जानकारी उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
डीएम ने बताया कि आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला एवं प्रमंडल स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर शिकायतों की सुनवाई करते हैं और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं।
होली से पहले दरभंगा में मद्यनिषेध की बड़ी कार्रवाई, 353 लीटर विदेशी शराब बरामद, ड्रोन से 235 लीटर चुलाई शराब व 8215 किलो जावा महुआ नष्ट; करीब 4.94 लाख की जब्ती
डरहार स्कूल में आयुष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, 250 छात्र-छात्राओं को दी गई पारंपरिक चिकित्सा की जानकारी