गायघाट में 744 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार ,एनएच-27 पर बड़ी कार्रवाई

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 744.48 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।थानेदार राजा सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया वहीं गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-27 स्थित जारंग चौक के पास एक पिक-अप वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें ‘रश बिस्कुट’ के कार्टून के बीच शराब छिपाकर रखी गई थी।पुलिस ने मौके से अरूण राय (थाना-बोचहाँ, जिला-मुजफ्फरपुर) को गिरफ्तार किया है।

बरामदगी:

विदेशी शराब – 744.48 लीटर
पिक-अप वाहन – 01
मोबाइल – 01

इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरपुर पुलिस ने कहा है कि मद्यनिषेध कानून को सख्ती से लागू करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।