होली को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित,डीजे और अश्लील गानों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।
होली को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित,डीजे और अश्लील गानों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।
होली को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित,डीजे और अश्लील गानों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।
दस्तक 7मीडिया, गौराबौराम
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में होली शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने की, जिसमें जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित थे। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का त्योहार है। इसे शांति और सौहार्द के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या जबरन रंग लगाने की शिकायत मिलने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। डीजे और अश्लील गानों पर भी प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।
बैठक में उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही जुलूस निकालने या सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने से पूर्व प्रशासन से अनुमति लेने का निर्देश दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि त्योहार के दौरान पुलिस की विशेष गश्ती टीम तैनात रहेगी तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल की व्यवस्था की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। बैठक में जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
दरभंगा पुलिस की कारवाई :दरभंगा में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 250 लीटर से अधिक शराब व सामग्री बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, कई थानों में नशे के खिलाफ समकालीन अभियान तेज
घनश्यामपुर थाना में दो चौकीदारों का सम्मानपूर्वक सेवा निवृत्ति समारोह आयोजित