दरभंगा पुलिस की कारवाई :दरभंगा में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 250 लीटर से अधिक शराब व सामग्री बरामद,

तीन आरोपी गिरफ्तार, कई थानों में नशे के खिलाफ समकालीन अभियान तेज

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्ण अंकुश लगाने को लेकर दरभंगा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। गुप्त सूचना के आधार पर मनिगाछी थाना क्षेत्र के डैनी टोल में छापेमारी कर पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब और निर्माण सामग्री बरामद की है।

छापेमारी के दौरान साकेत कुमार यादव के घर से 128.250 लीटर अंग्रेजी शराब, 107.500 लीटर शराब बनाने में प्रयुक्त होम्योपैथिक मेडिसिन, 525 लीटर किनले पानी, 05 लीटर काला तरल पदार्थ, एक बड़ा सीएनजी सिलेंडर, 4200 बोतल ढक्कन, 3000 स्टीकर, 2218 लोगो स्टिकर, 1600 खाली सीसा बोतल एवं 4400 खाली होम्योपैथिक मेडिसिन बोतल सहित अन्य सामग्री जब्त की गई।

मौके से साकेत कुमार यादव, अमित कुमार यादव और सुमित कुमार यादव (तीनों पिता- गंगा राम यादव, निवासी डैनी टोल, थाना मनिगाछी) को गिरफ्तार कर लिया गया।

नशे के खिलाफ विशेष अभियान, 11 लोग गिरफ्तार

नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।
सिमरी थाना से 05,अलीनगर थाना से 05
भालपट्टी थाना से 01

कुल 11 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।

वाजितपुर में ALTF व डॉग स्क्वॉड के साथ छापेमारी

आसूचना के आधार पर वाजितपुर थाना अंतर्गत बरहा मीरचक गांव में ALTF एवं डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ छापेमारी कर 117.945 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं भालपट्टी थाना क्षेत्र से 4.8 लीटर देशी शराब जब्त की गई।

वारंटी व कांड के अभियुक्त भी गिरफ्तार

सिंहवाड़ा थाना ने NBW वारंटी के आधार पर दिलीप साह और पप्पू साह (पिता- राजकुमार साह) को गिरफ्तार किया।
बहादुरपुर थाना कांड संख्या 530/25 (धारा 109 BNS) के प्राथमिक अभियुक्त बमबम पासवान को गिरफ्तार किया गया।
कोतवाली थाना ने NBW वारंटी पर सौरभ कुमार (पिता- रामनाथ मिश्रा, मिश्रा टोला) को गिरफ्तार किया।