नवादा चौक से चार हथियारबंद गिरफ्तार, देशी पिस्टल–कट्टा व 5 मोबाइल बरामद,बहेड़ा थाना कांड सं. 127/26 दर्ज, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बहेड़ा थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार हथियारबंद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और पांच स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28.02.2026 की संध्या में बहेड़ा थाना के गश्ती पदाधिकारी पु०अ०नि० मिथिलेश राही नवादा चौक के पास गश्ती पर थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध देशी पिस्टल एवं मोबाइल फोन बरामद हुआ।

घटना की सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक (परिक्षयमान) के नेतृत्व में पु०नि० पंकज कुमार (बहेड़ा थाना अंचल) एवं पु०नि० हरिद्वार शर्मा (अपर थानाध्यक्ष) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़े गए व्यक्ति की निशानदेही पर ग्राम घोंघिया में छापेमारी की, जहां से दो और युवक — सत्यम कुमार सहनी (पिता: सेवक सहनी), सचिन कुमार सहनी (पिता: सेवक सहनी)
दोनों निवासी घोंघिया, थाना बहेड़ा, जिला दरभंगा  को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर मझौरा चौक के पास एक और युवक को एक देशी कट्टा एवं मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में दो विधि विरुद्ध बालकों को भी पकड़ा गया है।

दर्ज हुआ मामला

अवैध हथियार रखने के आरोप में चारों अपराधियों के विरुद्ध बहेड़ा थाना कांड संख्या 127/26, दिनांक 28.02.2026 के तहत धारा 25 (1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बरामदगी

एक देशी पिस्टल
एक देशी कट्टा
पांच स्मार्ट मोबाइल फोन

छापेमारी टीम में शामिल

 प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, बहेड़ा
पु०नि० पंकज कुमार
पु०नि० हरिद्वार शर्मा
पु०अ०नि० दीपक कुमार
पु०अ०नि० नरेन्द्र कुमार
पु०अ०नि० अनुराधा
पु०अ०नि० मिथिलेश राही
परि०पु०अ०नि० विक्की कुमार
परि०पु०अ०नि० दीपक कुमार
सिपाही गौतम कुमार
सिपाही रवि तिवारी
चालक रिशु झा शामिल हे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियार एवं आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा हे