झगरुआ हत्याकांड, जमालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पत्नी के बयान पर 4 नामजद गिरफ्तार
झगरुआ हत्याकांड, जमालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पत्नी के बयान पर 4 नामजद गिरफ्तार
झगरुआ हत्याकांड, जमालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पत्नी के बयान पर 4 नामजद गिरफ्तार
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
जमालपुर थाना क्षेत्र के झगरुआ में हुए अब्दुल सलाम हत्याकांड में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। मृतक की पत्नी के लिखित बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज करते ही पुलिस ने छापेमारी कर एक ही परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ सह एएसपी प्रभाकर तिवारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में चार लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मनीष राम पिता ओम राम, रौशन राम पिता ओम राम,विमला देवी पति ओम राम,रिंकू देवी पति मनीष राम,ये सभी आरोपी ग्राम झगरुआ, थाना जमालपुर के निवासी हैं। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और साक्ष्य जुटाने में लगी है। घटना में उपयुक्त लोहे का खंती बरामद किया गया जिसे फोरेंसिक टीम को जांच के लिए दिया गया है। घटना के बाद झगरुआ में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने सूझबूझ से काम लिया। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी और एसडीएम शशांक राज ने संयुक्त रूप से झगरुआ एवं आसपास के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों की सराहना की है। इस गंभीर परिस्थिति में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने जिस तरह प्रशासन का सहयोग किया और आक्रोशित भीड़ को शांत कराने में मदद की, वे सभी धन्यवाद के पात्र हैं।
एसडीपीओ श्री तिवारी ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में झगरुआ में शांति बहाल है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस पदाधिकारी के साथ बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को क्षेत्र में निरंतर गश्त करने और स्थिति पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। दुसरी ओर डीआईजी मनोज कुमार तिवारी और एस एस पी जगुनाथ रेड्डी लगातार झगरुआ की स्थिति पर नजर रखें हुए हैं।