दरभंगा में आंगनबाड़ी केन्द्र पर पोशाक वितरण, एक हजार बच्चों को मिलेगा लाभ
दरभंगा में आंगनबाड़ी केन्द्र पर पोशाक वितरण, एक हजार बच्चों को मिलेगा लाभ
दरभंगा में आंगनबाड़ी केन्द्र पर पोशाक वितरण, एक हजार बच्चों को मिलेगा लाभ
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बहादुरपुर प्रखंड के देकुली पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र देकुली पूर्वी–पश्चिम भाग (केन्द्र कोड–167) में रविवार को जीविका दीदियों द्वारा तैयार पोशाकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के तहत करीब एक हजार बच्चों के लिए तैयार पोशाक वितरित किए जाने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी की उपस्थिति में केन्द्र के 25 बच्चों को प्रतीकात्मक रूप से पोशाक प्रदान किया गया। नए पोशाक पहनकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों में विद्यालय के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
केन्द्र की सेविका भाग्यवती कुमारी, सहायिका सागर देवी तथा महिला पर्यवेक्षिका क्रांतिपुष्पाबाला की देखरेख में वितरण कार्य सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
डॉ. गार्गी ने बताया कि यह पहल जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश एवं जीविका राज्य इकाई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई है। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों के सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र में गुणवत्तापूर्ण और मानक अनुरूप पोशाक तैयार किए गए हैं। कुल 1000 पोशाक विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के बीच वितरित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस योजना से दोहरा लाभ हो रहा है—एक ओर बच्चों को आवश्यक पोशाक मिल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जीविका दीदियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय का अवसर मिल रहा है। इससे महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिल रही है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिल रही है।
इस अवसर पर गैर कृषि प्रबंधक अशोक रंजन, बीपीएम सुकेश मिश्रा, संचार प्रबंधक राजा सागर, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ रवि कुमार सहित सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र की जीविका दीदियां मौजूद थीं।
दरभंगा: झगरुआ में जाति सूचक और अशोभनीय शब्दों का उपयोग को लेकर विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद आक्रोश,प्रशासन की मुस्तैदी से स्थिति नियंत्रण में,शांति की अपील
दरभंगा में होली को लेकर प्रशासन अलर्ट:24 घंटे सक्रिय रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई