झगरूआ में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी, प्रशासन अलर्ट; तीन आरोपी गिरफ्तार
झगरूआ में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी, प्रशासन अलर्ट; तीन आरोपी गिरफ्तार
झगरूआ में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी, प्रशासन अलर्ट; तीन आरोपी गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /बिरौल से उत्तम सेन गुप्ता एवं डीएमसीएच दरभंगा से अफजल खान की रिपोर्ट
दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के झगरूआ गांव में रविवार को 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अब्दुल सलाम के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसे देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी है।
बताया जाता है कि गांव में ईंट चोरी की घटना को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि इसी दौरान गाली-गलौज का विरोध करने पर अब्दुल सलाम पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए किरतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी मनीष कुमार राम समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की
भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के बिहार इकाई द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया
दरभंगा: झगरुआ में जाति सूचक और अशोभनीय शब्दों का उपयोग को लेकर विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद आक्रोश,प्रशासन की मुस्तैदी से स्थिति नियंत्रण में,शांति की अपील