भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के बिहार इकाई द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया
भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के बिहार इकाई द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया
भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के बिहार इकाई द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा के शिव गार्डन रिसोर्ट में भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई।
प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत और प्रेम एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस त्योहार में एक दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम के साथ होली मनाएं। इस दौरान होली गीत गाए गए और सभी ने रंगों के साथ होली का आनंद लिया।
कार्यक्रम में विदित कुमार, ललित यादव, सुनील भारती, सजल यादव, मनोज कर्ण, विजय कुमार कर्ण, जितेंद्र कुमार, मनोज सिन्हा, प्रतिभा कुमारी, प्रदीप यादव, श्याम कुमार यादव, पवन यादव, रोशन कुमार सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।