होली से पहले शराब माफिया की कमर टूटी: मनीगाछी थाना क्षेत्र में चल रहें शराब के मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार।थानाध्यक्ष के कड़े रुख से मनीगाछी थाना क्षेत्र के इलाकों में शराब तस्करो के बीच दहशत।

दस्तक 7मीडिया /मनीगाछी
दरभंगा। होली पर्व से पहले अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मनीगाछी थाना पुलिस ने शराब बनाने की एक मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। थाना अध्यक्ष रणजीत कुमार के कुशल नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई ने शराब माफिया के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
एक ओर जहां शराब तस्कर होली के मौके पर मोटी कमाई के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं, वहीं पुलिस की सख्ती ने उनकी कमर तोड़ दी है। गुप्त सूचना के आधार पर मणिगाछी थाना क्षेत्र के ग्राम डैनी टोल में छापेमारी की गई, जहां बड़े पैमाने पर नकली अंग्रेजी शराब बनाने और पैकिंग करने का अवैध धंधा चल रहा था।
भारी मात्रा में शराब व सामग्री बरामद
पुलिस ने छापेमारी के दौरान निम्नलिखित सामग्री बरामद की
128.250 लीटर अंग्रेजी शराब,107.500 लीटर शराब निर्माण में प्रयुक्त होम्योपैथिक मेडिसिन, 525 लीटर किनले वाटर,05 लीटर काला रंग का तरल पदार्थ (शराब बनाने में उपयोग),सीएनजी का बड़ा सिलेंडर,4200 पीस शराब बोतल के ढक्कन,3000 पीस शराब बोतल के स्टीकर,2218 पीस लोगो स्टीकर, 1600 खाली शीशे की बोतल,4400 खाली होम्योपैथिक मेडिसिन की बोतल,अन्य शराब निर्माण उपकरण व सामग्री।बरामद सामग्री से स्पष्ट है कि यहां संगठित तरीके से नकली अंग्रेजी शराब तैयार कर बाजार में खपाने की तैयारी थी। होली को देखते हुए बड़े पैमाने पर स्टॉक जमा किया गया था।
तीन आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है—
1. साकेत कुमार यादव
2. अमित कुमार यादव
3. सुमित कुमार यादव
तीनों आरोपी गंगा राम यादव के पुत्र हैं और डैनी टोल, थाना मणिगाछी, जिला दरभंगा के निवासी बताए गए हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
होली पर रहेगी विशेष नजर
थाना अध्यक्ष रणजीत कुमार ने स्पष्ट किया कि होली पर्व को लेकर क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है। अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।