समस्तीपुर जिला के हथौड़ी थानाध्यक्ष की बड़ी कारवाई में भारी मात्रा में यानि 480 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार; ब्रेजा कार जब्त।
समस्तीपुर जिला के हथौड़ी थानाध्यक्ष की बड़ी कारवाई में भारी मात्रा में यानि 480 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार; ब्रेजा कार जब्त।
समस्तीपुर जिला के हथौड़ी थानाध्यक्ष की बड़ी कारवाई में भारी मात्रा में यानि 480 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार; ब्रेजा कार जब्त।
दस्तक 7मीडिया /रोसड़ा प्रतिनिधि
समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 480 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त एक कार को जब्त करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम धुबुपुर बंसारा निवासी 53 वर्षीय राजेंद्र दास, पिता स्वर्गीय गंगो दास, मदुरापुर वाटर वेज के पास स्थित एक डेरे में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान ‘All Seasons Golden Collection Reserve Whisky’ नामक विदेशी शराब 9 बोरा एवं 32 कार्टन में कुल 480 लीटर बरामद की गई। मौके से शराब ढोने में प्रयुक्त ब्रेजा कार (संख्या GJ23BL5161) को भी जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने राजेंद्र दास को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। उनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हथौड़ी थानाध्यक्ष मौसम कुमारी ने इस कारवाई की पुष्टि की हे ,उन्होंने बताया कि सूचना मिलते हीं कारवाई की गई हे।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के कारोबार में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सीतामढ़ी : नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव को लेकर हाई अलर्ट, 2 मार्च से भारत-नेपाल सीमा सील, 5 मार्च तक साइलेंट पीरियड; शराब बिक्री और वाहन परिचालन पर पूर्ण रोक
होली से पहले शराब माफिया की कमर टूटी: मनीगाछी थाना क्षेत्र में चल रहें शराब के मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार।थानाध्यक्ष के कड़े रुख से मनीगाछी थाना क्षेत्र के इलाकों में शराब तस्करो के बीच दहशत।