दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: शराब, आर्म्स एक्ट व वारंटियों समेत 15 गिरफ्तार, 28 फरवरी को विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला विशेष अभियान, 29.625 लीटर विदेशी शराब बरामद
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: शराब, आर्म्स एक्ट व वारंटियों समेत 15 गिरफ्तार, 28 फरवरी को विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला विशेष अभियान, 29.625 लीटर विदेशी शराब बरामद
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: शराब, आर्म्स एक्ट व वारंटियों समेत 15 गिरफ्तार,
28 फरवरी को विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला विशेष अभियान, 29.625 लीटर विदेशी शराब बरामद
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में अपराध व नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दरभंगा पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट, उत्पाद अधिनियम एवं एनबीडब्ल्यू वारंट से जुड़े कुल 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
APM थाना की कार्रवाई
एपीएम थाना कांड संख्या 07/26 (उत्पाद) अधिनियम के नामजद अभियुक्त दीपक कुमार पासवान (पिता- रामबाबू पासवान), निवासी मल्हीपट्टी, थाना अशोक पेपर मिल, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।
विशनपुर थाना की कार्रवाई
गुप्त सूचना के आधार पर विशनपुर थाना पुलिस ने भरौल पेट्रोल पंप के पास गश्ती के दौरान एक टेंपो से 29.625 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में मनोज सहनी (पिता- स्व. सोनेलाल सहनी), सुनीता देवी (पति- उमेश सहनी) एवं कुसुम देवी (पति- मनोज सहनी), सभी निवासी उखड़ा घाट, थाना अहियापुर, जिला मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया गया।
बिरौल थाना की कार्रवाई
बिरौल थाना कांड संख्या 122/26 के अभियुक्त मणिकांत पासवान (पिता- बिंदु पासवान), निवासी डुमरी को गिरफ्तार किया गया।
वहीं कांड संख्या 124/26 (आर्म्स एक्ट) के अभियुक्त अमित झा (पिता- इंद्र मोहन झा), निवासी उच्चटी को भी गिरफ्तार किया गया।
नशे के विरुद्ध विशेष अभियान
नशेड़ियों के खिलाफ चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत तिलकेश्वर थाना से 3, सिंहवाड़ा थाना से 1 एवं मनिगाछी थाना से 3 व्यक्तियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।
एनबीडब्ल्यू वारंटियों की गिरफ्तारी
माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू वारंटी अर्जुन चौपाल (पिता- बाली चौपाल), निवासी गौरा मानसिंह, थाना बड़गांव को गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में सिकंदर साहनी (पिता- स्व. रामचंद्र साहनी), निवासी मनूपुर खरा, थाना हायाघाट तथा मोहम्मद आकिब (पिता- मो. फारुख), निवासी मलकाना, थाना वाजितपुर को भी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
अलीनगर थाना की कार्रवाई
अलीनगर थाना कांड संख्या 11/26 (उत्पाद) के अभियुक्त सुबोध लाल देव (पिता- विवेकानंद लाल देव), निवासी टीकापट्टी को गिरफ्तार किया गया।
अवैध शराब के खिलाफ दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4320 लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब नष्ट, कई भट्ठियां ध्वस्त
सीतामढ़ी : नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव को लेकर हाई अलर्ट, 2 मार्च से भारत-नेपाल सीमा सील, 5 मार्च तक साइलेंट पीरियड; शराब बिक्री और वाहन परिचालन पर पूर्ण रोक