होली को लेकर थानों में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
होली को लेकर थानों में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
होली को लेकर थानों में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक का आयोजन बिरौल थाना, वाजितपुर थाना, यूनिवर्सिटी थाना, कमतौल थाना, सकतपुर थाना, नगर थाना दरभंगा, केवटी थाना, बहेड़ा थाना, पतोर थाना एवं बहेड़ी थाना परिसर में संबंधित थानाध्यक्षों एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में की गई।
बैठक में शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, मीडियाकर्मियों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों से अपील की गई कि होली के दौरान आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
पुलिस पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, डीजे पर अश्लील गीत बजाने एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचने की भी हिदायत दी गई।
बैठक के दौरान स्थानीय स्तर पर संवेदनशील स्थलों की पहचान, गश्ती व्यवस्था, दंडाधिकारी तैनाती एवं आपातकालीन संपर्क व्यवस्था पर भी चर्चा की गई, ताकि होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।