पुलिस को बड़ी कामयाबी, सीएचसी से फरार छेड़खानी का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
पुलिस को बड़ी कामयाबी, सीएचसी से फरार छेड़खानी का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
पुलिस को बड़ी कामयाबी, सीएचसी से फरार छेड़खानी का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल थाना पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर दोबारा दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मणिकांत पासवान के रूप में हुई है, जिसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घटना की शुरुआत 26 फरवरी को हुई, जब पुलिस को डुमरी गांव में एक महिला के साथ अशोभनीय व्यवहार और छेड़खानी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मणिकांत पासवान को हिरासत में लिया, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ रखा था। ग्रामीणों का आरोप था कि मणिकांत ने अपनी ही एक महिला संबंधी के साथ दुर्व्यवहार किया है।
थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने शारीरिक अस्वस्थता की शिकायत की। मानवता और नियमानुसार उसे इलाज के लिए सीएचसी बिरौल में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती कराया गया। लेकिन 27 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे, सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर आरोपी अस्पताल से फरार होने में सफल रहा।
पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के मार्गदर्शन में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
28 फरवरी को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मणिकांत पासवान बिरौल थाना क्षेत्र में ही कहीं छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कांड के अनुसंधानकर्ता ने उसे माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि इस मामले में आरोपी मणिकांत पासवान के विरुद्ध दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज किया गया है।