बिहार अधिवक्ता कल्याण निधि संशोधन पर खुशी, 50 रुपये वेलफेयर टिकट लागू करने पर कई नेताओं को विधि प्रकोष्ठ के पुर्व जिलाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं।

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा। अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री सह जनता दल (यूनाइटेड) विधि प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार अधिवक्ता कल्याण निधि संशोधन विधेयक के तहत किए गए संशोधन के बाद 26 फरवरी को बिहार सरकार द्वारा जारी अधिसूचना पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

श्री चौधरी ने इस निर्णय के लिए बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , विधि मंत्री मंगल पाण्डेय , महाधिवक्ता पी के शाही  तथा जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा  को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का यह निर्णय अधिवक्ता हित में है और यह विधेयक अधिवक्ताओं के कल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के बैनर तले लगातार उठाया गया था, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है। श्री चौधरी ने प्रदेश के सभी बार एसोसिएशन के अध्यक्षों, महासचिवों एवं नोटरी पब्लिक से जुड़े अधिवक्ताओं से अपील की कि वे सरकार के इस कल्याणकारी प्रावधान को ईमानदारी से लागू करें और 25 रुपये की जगह 50 रुपये का वेलफेयर टिकट शपथ पत्र एवं वकालतनामा पर लगाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि इससे अधिवक्ता कल्याण कोष मजबूत होगा और भविष्य में भी सरकार अधिवक्ताओं के हित में ठोस कदम उठा सकेगी। साथ ही उन्होंने अन्य राज्यों की तर्ज पर बिहार में भी अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग राज्य सरकार से की।