बेनीबाद और गायघाट पुलिस अलर्ट पर, होली पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं:
शराब पीकर हंगामा किया तो होगा सीधा एक्शन
दीपक कुमार। गायघाट ( क्राईम रिपोर्टर)
जिला में वरीय पुलिस अधीक्षक कानतेश कुमार मिश्रा ने सभी थानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। त्योहार के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने, सड़क पर उत्पात मचाने, रॉन्ग साइड वाहन चलाने और स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बेनीबाद और गायघाट पुलिस एलर्ट पर
होली का रंग इस बार भी पूरे उत्साह के साथ चढ़ेगा, लेकिन हुड़दंग करने वालों के लिए सख्ती तय है।इस दौरान बेनीबाद और गायघाट पुलिस एलर्ट पर पर हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में भी त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। साफ संदेश दिया गया है, ‘होली खेलिए, लेकिन कानून हाथ में लिया तो रंग सीधे थाने में उतरेगा।’
