होली में हंगामा नहीं चलेगा! 68 डीजे जब्त, नियम तोड़ा तो होगी सीधी कार्रवाई , पुलिस का कड़ा संदेश
होली में हंगामा नहीं चलेगा! 68 डीजे जब्त, नियम तोड़ा तो होगी सीधी कार्रवाई , पुलिस का कड़ा संदेश
होली में हंगामा नहीं चलेगा! 68 डीजे जब्त, नियम तोड़ा तो होगी सीधी कार्रवाई , पुलिस का कड़ा संदेश
दीपक कुमार। (क्राइम रिपोर्टर)
मुजफ्फरपुर: आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कुल 68 डीजे सेट जब्त किए गए हैं।
पुलिस द्वारा यह कार्रवाई होली के दौरान ध्वनि प्रदूषण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति डीजे बजाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
मुजफ्फरपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।
दरभंगा में 28 फरवरी यानि आज से ‘मिथिला लोक उत्सव 2025-26’ का भव्य आगाज ,कवि सम्मेलन से होगी शुरुआत, नेहरू स्टेडियम में दो दिवसीय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
बिरौल में हर्ष फायरिंग में 10 वर्षीय बालक को लगी गोली के मामले में एफआईआर दर्ज,एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल