दरभंगा पुलिस की अलग–अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, कई अभियुक्त गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस की अलग–अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, कई अभियुक्त गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस की अलग–अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, कई अभियुक्त गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अलग-अलग कांडों एवं वारंट मामलों में यह कार्रवाई की गई।
एससी/एसटी थाना की कार्रवाई
अनुसूचित जाति/जनजाति थाना कांड संख्या 02/26 के प्राथमिक अभियुक्त राम रतन शाह (पिता– जगदीश शाह, सा० सिरहुल्ली, थाना कमतौल, जिला दरभंगा) को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई एससी/एसटी थाना द्वारा की गई।
हायाघाट थाना की कार्रवाई
हायाघाट थाना कांड संख्या 145/25 के अप्राथमिकी अभियुक्त श्रवण कुमार साहू (पिता– स्व. अमरनाथ साहू, सा० सीरनिया, थाना अशोक पेपर मिल, जिला दरभंगा) को गिरफ्तार किया गया।
जाले थाना की कार्रवाई
शराब सेवन के आरोप में जाले थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया:
1. विनोद महतो (पिता– रामाशीष महतो, सा० रामपुर पचासी, थाना पुपरी, जिला सीतामढ़ी)
2. मोहम्मद अली (पिता– मोहम्मद साबिर, सा० घोगराहा, थाना जाले, जिला दरभंगा)
जमालपुर थाना की कार्रवाई
थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमालपुर झगड़ुआ में नशेड़ियों के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 11 नशेड़ियों को गिरफ्तार किया गया।
लहेरियासराय थाना की कार्रवाई
माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW (गिरफ्तारी वारंट) के तहत निम्नलिखित वारंटियों को गिरफ्तार किया गया:
1. दीपक साहनी (पिता– मिश्रीलाल साहनी)
2. जयप्रकाश साहनी (पिता– दीपक साहनी)
3. मिट्ठू साहनी (पिता– दीपक साहनी)
सभी निवासी किलाघाट, थाना लहेरियासराय, जिला दरभंगा।
सोनकी थाना की कार्रवाई
NBW वारंट के तहत दिलीप सहनी एवं प्रभु सहनी (दोनों पिता– शिवशंकर सहनी, सा० मोहम्मदपुर, थाना सोनकी, जिला दरभंगा) को गिरफ्तार किया गया।
पतोर थाना की कार्रवाई
पतोर थाना कांड संख्या 52/25, धारा 109 BNS के प्राथमिकी अभियुक्त बब्लू यादव (पिता– रोहित यादव, सा० बसंतपुर, थाना पतोर, जिला दरभंगा) को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
मनिगाछी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा बच्चा चोरी की अफवाहों पर रोक लगाने को लेकर प्रशासन सतर्क
होली एवं रमजान को लेकर जिला शांति समिति की हुई बैठक, डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई – जिलाधिकारी, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर : वरीय पुलिस अधीक्षक