बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के समापन पर दरभंगा में पुरस्कार वितरण समारोह

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के उपरांत आज दिनांक 27.02.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बिहार पुलिस सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

अनुमंडलवार सबसे स्वच्छ थाना सम्मान

अनुमंडलवार “सबसे स्वच्छ थाना” की श्रेणी में संबंधित थानाध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित थाने इस प्रकार हैं—
1. सिंहवाड़ा थाना (कमतौल अनुमंडल)
2. अलीनगर थाना (बेनीपुर अनुमंडल)
3. तिलकेश्वर थाना (बिरौल अनुमंडल)

महिला एवं बाल सशक्तिकरण प्रतियोगिता के विजेता

भाषण प्रतियोगिता:
1. नाजदा प्रवीण
2. प्रियांशु कुमार
3. अंकिता कुमारी

पेंटिंग प्रतियोगिता:
1. दिव्या सिंह
2. साबरीन मुसर्रत
3. खुशी कुमारी

निबंध लेखन प्रतियोगिता:
1. अभिनव शांडिल्य
2. सोनाक्षी कुमारी
3. रौनक कुमार

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन तथा जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता अभियान

इसी क्रम में आज दिनांक 27.02.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में बहेड़ा थाना एवं नेहरा थाना द्वारा बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के गरिमामयी अवसर पर जन-संपर्क एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।