बिहार पुलिस सप्ताह 2026 : दरभंगा में रक्तदान, नशामुक्ति और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
बिहार पुलिस सप्ताह 2026 : दरभंगा में रक्तदान, नशामुक्ति और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
बिहार पुलिस सप्ताह 2026 : दरभंगा में रक्तदान, नशामुक्ति और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर मंगलवार, 26 फरवरी को दरभंगा जिले में जनसेवा और जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने रक्तदान, नशा मुक्ति अभियान तथा स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
पुलिस केंद्र व बेनीपुर अस्पताल में रक्तदान शिविर
पुलिस केंद्र दरभंगा एवं अनुमंडलीय अस्पताल, बेनीपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सहायक पुलिस अधीक्षक दरभंगा, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सिपाहियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 33 पुलिस कर्मियों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस पहल से आम लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरणा मिली।
सोनकी थाना का “नशा छोड़ो” अभियान
इसी अवसर पर दरभंगा जिला के सोनकी थाना द्वारा अपने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में “नशा मुक्त प्रदेश हमारा” संकल्प के साथ विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों, युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया। अभियान के दौरान लोगों ने नशा से दूर रहने का संकल्प लिया।
अनुसूचित जाति/जनजाति थाना में दंत स्वास्थ्य शिविर
बिहार पुलिस सप्ताह के तहत अनुसूचित जाति/जनजाति थाना परिसर में दंत स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित जांच के महत्व को बताना था। शिविर में लोगों को मुफ्त परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय सुझाव दिए गए।
पुलिस सप्ताह के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने यह संदेश दिया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और जनसेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है।