कुशेश्वरस्थान में प्रमुख व उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, प्रखंड की राजनीति में उबाल
कुशेश्वरस्थान में प्रमुख व उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, प्रखंड की राजनीति में उबाल
कुशेश्वरस्थान में प्रमुख व उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, प्रखंड की राजनीति में उबाल
दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।
कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब पूर्वी प्रखंड प्रमुख अंजनी भारती एवं उपप्रमुख कुमारी अन्नू के विरुद्ध पंचायत समिति सदस्यों ने गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया।
बिजल पासवान सहित कुल छह पंचायत समिति सदस्यों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन में प्रमुख एवं उपप्रमुख पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सदस्यों का कहना है कि पंचायत समिति की नियमित बैठक आयोजित नहीं की जा रही है तथा बिना विधिवत बैठक बुलाए योजनाओं का चयन मनमाने ढंग से किया जा रहा है।
अविश्वास प्रस्ताव में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रखंड कार्यालय के विभिन्न विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में प्रमुख एवं उपप्रमुख विफल रहे हैं। साथ ही प्रखंड कार्यालय में व्याप्त अराजकता की स्थिति को नियंत्रित करने में भी असफलता का आरोप लगाया गया है।
समिति सदस्यों ने प्रमुख, बीडीओ, एसडीओ, डीडीसी तथा डीएम को अलग-अलग आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन कराने की मांग की है।
अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वालों में उमेश प्रसाद मतवाला, राम बचन हजारी, शोभा देवी, इसरत जहां, उषा देवी एवं बिजल पासवान शामिल हैं।
प्रमुख एवं उपप्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश होते ही प्रखंड की सियासत गरमा गई है। अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई और संभावित मत विभाजन की तिथि पर टिकी हुई है।