गौरा बौराम के कोठाराम में अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन का बुलडोजर एक्शन,
दस्तक 7मीडिया, गौरा बौराम, दरभंगा।
सहरसा बिरौल मुख्य सड़क एस एच 17 स्थित गौरा बौराम प्रखंड क्षेत्र के कोठाराम चौक पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला।ये कार्रवाई अंचलाधिकारी अभिषेक आनंद के निर्देश पर बड़गांव थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई। बताया जाता है कि मुख्य सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमणकारियों ने सड़क के जमीन को जबरन घेर कर दुकान खोल रखा था जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और सड़क दुर्घटना का आशंका बनी रहती थी।जिसको लेकर कई बार स्थानीय लोगों द्वारा कई बार प्रशासनिक अधिकारी को अवगत कराया गया था। प्रशासन ने अतिक्रमण वाले दुकान को कुछ दिन पहले ही नोटिस जारी किया था। लेकिन प्रशासन के उस आदेश नोटिस को अतिक्रमणकारियों द्वारा अनदेखी कर दिया गया। उसके बाद अंचल प्रशासन ने कड़ाई से अनुपालन कराते हुए वृहस्पतिवार को भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर सड़क के भूमि पर से अवैध कब्जा हटाया। सीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि अंचल क्षेत्र में जहां भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की गई है उसे खाली कराया जाएगा। मुक्त कराने के बाद पुनः यहां अवैध कब्जा न हो इसके लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है।

