कुनौनी चौक पर टीवीएस मोटर्स का भव्य आयोजन, किसानों को मिली नई तकनीक और भारी छूट की सौगात
कुनौनी चौक पर टीवीएस मोटर्स का भव्य आयोजन, किसानों को मिली नई तकनीक और भारी छूट की सौगात
कुनौनी चौक पर टीवीएस मोटर्स का भव्य आयोजन, किसानों को मिली नई तकनीक और भारी छूट की सौगात
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल अंतर्गत गौरा बौराम प्रखंड की कन्हैई पंचायत स्थित कुनौनी चौक पर टीवीएस कंपनी द्वारा एक विशेष प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दुर्गा मोटर्स, बिरौल के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के अन्नदाताओं को आधुनिक वाहनों और किसानों के लिए उपयोगी मॉडल्स से रूबरू कराना था। इस मौके पर कुनौनी और उसके आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंचे। किसानों ने टीवीएस के विभिन्न मॉडल्स, विशेषकर खेती-किसानी और ग्रामीण सड़कों के लिए उपयुक्त गाड़ियों की विस्तृत जानकारी ली। कंपनी के प्रतिनिधियों ने किसानों को बताया कि कैसे ये वाहन उनके दैनिक कार्यों और कृषि उत्पादों के परिवहन में सहायक हो सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों के लिए कई लुभावने प्रस्तावों की घोषणा की गई।कंपनी की ओर से ग्राहकों को ₹2,000 की तत्काल छूट का लाभ दिया गया।
जो लोग अभी खरीदारी नहीं कर पाए, उन्हें विशेष कूपन दिए गए। इस कूपन के माध्यम से लोग 31 मार्च तक छूट का लाभ उठा सकेंगे।
दुर्गा मोटर्स बिरौल के प्रोपराइटर संजीव झा की ओर से घोषणा की गई कि प्रत्येक बुकिंग पर ग्राहकों को वाहन की एक्सेसरीज मुफ्त दी जाएगी।
कार्यक्रम की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर ही कई किसानों और स्थानीय लोगों ने अपनी पसंदीदा गाड़ियों की बुकिंग कराई। कई ग्राहकों को हाथों-हाथ गाड़ियों की डिलीवरी भी दी गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में काफी उत्साह देखा गया। यहां बता दें कि
टीवीएस और दुर्गा मोटर्स का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन को सुलभ बनाने और किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।