दरभंगा /

लहेरियासराय थाना की पुलिस ने बड़े मशक्कत के बाद कार समेत एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया हैं। उक्त नशेड़ी ने कार रोकने के क्रम मे गाड़ी से लोहे का रोड निकालकर उक्त पुलिस वाले के हाथ पर मार बैठा इस कारण उक्त पुलिस कर्मी के हाथ का हड्डी टूट गया हैं।
लहेरियासराय थाना की पुलिस रात्रि गश्ती मे निकली थी। नाका नंबर 6के पास जायका होटल के पास पुलिस खड़ी थी। रात्रि के 12बजकर 5मिनट मे पुलिस ने देखा कि काफी तेजी से एक कार BR1AE-3177 लड़खड़ाते हुये आ रही हैं। उसके रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन कार चला रहा व्यक्ति पुलिस के साथ गाली गलौज करते हुये रोड चला दिया

वह लोहे का रोड गृह रक्षक साजन कुमार के हाथ मे लगा जिससे उनके हाथ की हड्डी टूट गई। लेकिन गश्ती दल ने बड़ी मशक्कत से गाड़ी पर सवार चालक को रोका और पकड़कर थाने लाया। उसका मुंह महकने के कारण पुलिस उसे उत्पाद कार्यालय ले जाकर ब्रेथ एनलाइज़र से जांच कराया। जांच मे अल्कोहल का मात्रा पाया गया। नाम पूछने पर उसने बताया कि वह सकतपुर थाना के कुरसौ नदियामि गांव निवासी स्व जानकी रमन चौधरी का पुत्र मनमोहन चौधरी (35)वर्ष बताया। गाड़ी का कागजात मांगने पर उसने कोई भी गाड़ी का कागजात नहीं दिखाया। इस मामले मे सअनि राम प्रवेश प्रसाद के लिखित ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और मनमोहन चौधरी को न्यायिक हिरासत मे भेजा गया हैं।