दरभंगा

जिला परिषद सभागार मे हुये हो हंगामे को लेकर दो जिला परिषद की गिरफ्तारी हो चुकी हैं ,इस मामले मे पुलिस और भी सदस्यों को ढूंढ रही हैं जिन्हें गिरफ्तार करना हैं।

वैसे इस घटना मे मत्स्य प्रसार पदाधिकारी मनोरंजन कुमार द्वारा थाने मे दिये आवेदन के अनुसार कई नाम हैं जिसमें अमित कुमार ठाकुर ,स्वतंत्र कुमार झा ,अवधेश कुमार ,धर्मेन्द्र कुमार झा ,हरि मोहन यादव एवं अमरनाथ शर्मा आदि हैं।

इसमें दो जिला परिषद सदस्य स्वतंत्र कुमार झा एवं अमित कुमार ठाकुर की गिरफ्तारी हो चुकी हैं एवं अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयासरत हैं। इन सभी सदस्यों पर बैठक के दौरान डीडीसी के साथ अभद्र व्यवहार करना ,सरकारी दस्तावेज को फाड़ना ,गाली गलौज धक्का मुक्की करना आदि आरोप लगाये गये हैं। यही नहीं जब डीडीसी वहां से निकल रहें थे तो उनकी गाड़ी के आगे लेटकर उन्हें नहीं जानें देना शामिल हैं। इस मामले मे दो सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद थाना मे सेंकड़ों लोग पहुंचकर प्रशासन विरोधी नारे लगा रहें थे। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद न्यायसंगत कारवाई की गई हैं।