बिरौल पुलिस ने 130 देसी पाउच शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार । मोटरसाइकिल से शराब की डिलीवरी देने आ रहे थे दोनों तस्कर बिरौल।
बिरौल पुलिस ने 130 देसी पाउच शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार । मोटरसाइकिल से शराब की डिलीवरी देने आ रहे थे दोनों तस्कर बिरौल।
बिरौल पुलिस ने 130 पाउच देसी शराब के साथ
दो तस्कर को बाइक के साथ किया गिरफ्तार। कुशेश्वरस्थान के मिसी गांव में तैयार कर डिलीवरी देने बाइक से बिरौल आ रहे थे दोनों तस्कर। गुप्त सूचना पर पुलिस ने उछटी गांव में किया तस्करों को गिरफ्तार।
नीलेश / बिरौल।
कुशेश्वरस्थान थाना के मिसी गांव से देसी शराब तैयार कर बोरा में बाइक पर लेकर बिरौल आ रहे दो तस्कर को पुलिस गश्ती दल ने उछटी गांव में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दो में से एक व्यक्ति की पहचान कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मिसी निवासी नरेश सदा के रूप में और दुसरे की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के कटैया मुसहरी निवासी राजेन्द्र सदा के रूप में की गई है।पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि कुशेश्वरस्थान क्षेत्र के मिसी गांव में देसी शराब बना कर कई लोग बिरौल के विभिन्न गांवों में डिलीवरी करने आने की सूचना मिली थी। जिसको लेकर पीएसआई अखिलेश कुमार के नेतृत्व में गश्ती दल को कोठी पुल से लेकर उछटी गांव तक निगरानी करने का निर्देश दिया गया। इसी दौरान काले रंग के पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति उछटी गांव में गश्ती दल को देख बाइक चला रहे एक व्यक्ति गाड़ी छोड़ कर बगल के कमला नदी के उपधारा में कूद कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के एक जबान तत्परता दिखाते हुए वे भी नदी में छलांग लगा कर उसे दबोच लिया। वहीं बाइक के साथ खड़े दुसरे व्यक्ति को बोरा में रखे सौ एम एल के 130 पाउच देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर थाना ले आया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शराब तस्करों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय के न्यायालय भेजा जा रहा है।