खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की प्रमंडलीय स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की प्रमंडलीय स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की प्रमंडलीय स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
आयुक्त के सचिव सुशील कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की प्रमंडलीय स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अंत्योदय एवं प्राथमिकता प्राप्त परिवारों के लिए खाद्यान्न आवंटन, उठाव एवं वितरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। निर्देश दिया गया कि सभी जिलों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जाए।
आरटीपीएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन पर विशेष बल देते हुए पात्र लाभुकों को शीघ्र लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया गया। साथ ही विभिन्न स्तरों पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन तथा जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों के नियमित निरीक्षण को भी अनिवार्य बताया गया।
बैठक में धान अधिप्राप्ति की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जन वितरण प्रणाली की रिक्त दुकानों के संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने अवगत कराया कि प्राप्त दावा-आपत्तियों का नियमानुसार निराकरण किया जा रहा है।
बैठक में क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी श्री आकाश ऐश्वर्य सहित खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।