बेनीबाद बागमती तटबंध निर्माण का मुद्दा अब विधानसभा में उठा,विधायक कोमल सिंह ने उठाई 122 गाँवों के पुनर्वास की माँग
दीपक कुमार। गायघाट
मुजफ्फरपुर।गायघाट: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गायघाट की विधायक कोमल सिंह ने बागमती बांध प्रबंधन योजना के कारण प्रभावित हो रहे हजारों परिवारों का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया। कोमल सिंह ने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान उन ग्रामीणों की समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया जो इस परियोजना के कारण विस्थापन और अनिश्चितता के मुहाने पर खड़े हैं।
बाधों के बीच घिरे 122 गांव
विधायक ने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि बागमती तटबंध निर्माण योजना के अंतर्गत कुल 122 गांव और विशेष रूप से गायघाट प्रखंड के 32 गांव बांध के घेरे में आ रहे हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि बिना उचित प्रबंधन और पुनर्वास के इन गांवों का अस्तित्व खतरे में है।
विधायक कोमल सिंह ने सरकार के समक्ष स्पष्ट रूप से निम्नलिखित मांगें रखीं:

