मेधा सूची पर दावा/आपत्ति के निष्पादन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक सम्पन्न
मेधा सूची पर दावा/आपत्ति के निष्पादन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक सम्पन्न
मेधा सूची पर दावा/आपत्ति के निष्पादन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक सम्पन्न
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की नई अनुज्ञप्ति निर्गत करने हेतु प्रकाशित विज्ञापन के आलोक में तैयार औपबंधिक मेधा सूची पर प्राप्त दावा/आपत्ति आवेदनों के निष्पादन को लेकर चयन समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि औपबंधिक मेधा सूची पर प्राप्त सभी दावा/आपत्ति आवेदनों की गहन एवं निष्पक्ष जांच एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक आवेदन का विधिसम्मत परीक्षण करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका निष्पादन किया जाए, ताकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नियमसम्मत ढंग से पूर्ण हो सके।
जिला प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया है कि जन वितरण प्रणाली की दुकानों के लिए अनुज्ञप्ति प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप संपादित की जाएगी।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, तीनों अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी एवं चयन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।