बिहार पुलिस के 22 हजार नवनियुक्त सिपाहियों के प्रशिक्षण की समीक्षा, गुणवत्ता पाई गई संतोषजनक
बिहार पुलिस के 22 हजार नवनियुक्त सिपाहियों के प्रशिक्षण की समीक्षा, गुणवत्ता पाई गई संतोषजनक
बिहार पुलिस के 22 हजार नवनियुक्त सिपाहियों के प्रशिक्षण की समीक्षा, गुणवत्ता पाई गई संतोषजनक
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार के विभिन्न जिला एवं बि०वि०स०पु० (बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस) की वाहिनियों में दिनांक 21.07.2026 से करीब 22 हजार नवनियुक्त सिपाहियों का बुनियादी प्रशिक्षण प्रारंभ है। प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं उससे संबंधित समस्याओं की समीक्षा हेतु दिनांक 25.02.2026 को प्रशिक्षण प्रभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशिक्षण का स्तर गुणवत्तापूर्ण पाया गया।
बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रशिक्षुओं को माह अप्रैल तक छोटे-बड़े सभी हथियारों से लक्ष्याभ्यास (फायरिंग प्रैक्टिस) पूर्ण कराया जाए। साथ ही प्रशिक्षुओं को नैतिक रूप से सशक्त बनाने, अनुशासन के दायरे में रखने, प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में तकनीकी प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया।
ADG (प्रशिक्षण) की अध्यक्षता में हुई बैठक
बैठक की अध्यक्षता संजय सिंह, ADG (प्रशिक्षण) द्वारा की गई। बैठक में DIG (प्रशिक्षण), AIG (प्रशिक्षण), DYSP प्रशिक्षण, पुलिस निरीक्षक (प्रशिक्षण), सभी उप-प्राचार्य, पुलिस उपाधीक्षक एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
इन बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा
बैठक के दौरान प्रशिक्षण की वर्तमान स्थिति, प्रशिक्षण कर्मियों की उपस्थिति, पाठ्यक्रम के क्रियान्वयन, व्यवहारिक प्रशिक्षण तथा संसाधनों की उपलब्धता पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। गुणवत्ता उन्नयन के लिए निम्न बिंदुओं पर विशेष बल दिया गया
1. प्रशिक्षण की नियमित मॉनिटरिंग एवं फीडबैक प्रणाली को सुदृढ़ करना।
2. प्रशिक्षण सामग्री एवं संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करना।
3. आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कार्यशाला एवं विशेष सत्र आयोजित करना।
4. प्रशिक्षण कर्मियों की सहभागिता बढ़ाने हेतु प्रेरक उपाय अपनाना।
5. माह अप्रैल तक सभी प्रशिक्षुओं का लक्ष्याभ्यास पूर्ण कराना।
6. तकनीकी प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाना।