बिहार पुलिस सप्ताह 2026: दरभंगा में नशामुक्ति, स्वच्छता और साइबर जागरूकता की त्रिस्तरीय पहल
बिहार पुलिस सप्ताह 2026: दरभंगा में नशामुक्ति, स्वच्छता और साइबर जागरूकता की त्रिस्तरीय पहल
बिहार पुलिस सप्ताह 2026: दरभंगा में नशामुक्ति, स्वच्छता और साइबर जागरूकता की त्रिस्तरीय पहल
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार पुलिस द्वारा आयोजित बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के तहत आज दरभंगा में जागरूकता, स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
“नशा मुक्त प्रदेश हमारा” अभियान
दरभंगा पुलिस केंद्र के पुलिस पदाधिकारियों एवं लहेरियासराय थाना अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय, लहेरियासराय के छात्र-छात्राओं द्वारा “नशा मुक्त प्रदेश हमारा” के संकल्प के साथ विशेष नशा छोड़ो अभियान चलाया गया।
इस अभियान का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने हेतु सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने जागरूकता रैली एवं संदेशात्मक गतिविधियों के माध्यम से नशा त्यागने का आह्वान किया।
स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में स्वच्छता अभियान के तहत वाजितपुर थाना द्वारा श्रमदान के माध्यम से थाना परिसर की साफ-सफाई की गई तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना है।
स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम
बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर दरभंगा पुलिस केंद्र की महिला पुलिस पदाधिकारियों, मोरो थाना एवं सिंहवाड़ा थाना के थानाध्यक्षों सहित अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा लहेरियासराय थाना तथा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्कूलों/कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच निबंध लेखन, वाद-विवाद एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही निम्नलिखित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई—
ऑनलाइन सुरक्षा के उपाय, साइबर अपराध से बचाव,
ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने के तरीके, OTP साझा नहीं करने की सावधानी, फर्जी लिंक से बचाव, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करने की प्रक्रिया,आपातकालीन सेवा डायल 112 की उपयोगिता,नशे के दुष्प्रभाव,महिला एवं बाल सशक्तिकरण।