दरभंगा पुलिस का सख्त एक्शन: कुर्की-जप्ती, गिरफ्तारी और अवैध शराब के खिलाफ व्यापक अभियान

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर दरभंगा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न थानों की पुलिस ने न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करते हुए कुर्की-जप्ती, इश्तिहार चिपकाने, वारंटियों की गिरफ्तारी तथा अवैध शराब के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया।

 कमतौल थाना: कुर्की-जप्ती की कार्रवाई

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत कमतौल थाना कांड संख्या 29/26 धारा 137(2)/87 BNS एवं 8/12 पॉक्सो एक्ट के फरार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिवत चल संपत्ति की कुर्की-जप्ती की गई।
यह कार्रवाई कमतौल थाना पुलिस द्वारा की गई।

इश्तिहार वारंट पर कार्रवाई

आज दिनांक 25.02.2026 को मोरो थाना एवं कुशेश्वरस्थान थाना द्वारा न्यायालय से निर्गत इश्तिहार वारंट के तहत अभियुक्तों के घर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया।

NDPS एक्ट में सजा

NDPS एक्ट के एक मामले में 01 अभियुक्त को न्यायालय द्वारा 10 वर्ष के कारावास एवं ₹50,000 अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

 अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान

 सिमरी थाना की बड़ी कार्रवाई

गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम अरई (थाना सिमरी) में छापेमारी के दौरान:
करीब 1000 लीटर अर्धनिर्मित देशी चुलाई शराब विनष्ट
25 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद
10 लीटर देशी चुलाई शराब एवं 01 मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त रवि कुमार पिता रुदल सहनी, सा० अरई, थाना सिमरी, जिला दरभंगा गिरफ्तार

कार्रवाई सिमरी थाना द्वारा की गई।

 बड़गांव थाना: NBW वारंटी गिरफ्तार

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के आधार पर:
1. सिकन्दर चौपाल पिता बौएलाल चौपाल
2. टुनटुन चौपाल पिता जीवछ चौपाल
दोनों सा० परशर्मा, थाना बड़गांव, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।

 कुशेश्वरस्थान थाना: शराब सेवन में 6 गिरफ्तार

शराब सेवन के आरोप में निम्न अभियुक्त गिरफ्तार:
1. टुन्ना शर्मा
2. सुरेश पासवान
3. पप्पू यादव
4. भैरव झा
5. दीपक पासवान
6. राजेश कुमार यादव

सभी कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

 नदी थाना: NBW वारंटी में दो गिरफ्तार

1. खल्लट उर्फ राम सिंह
2. झीलन राय
दोनों सा० उजवा, थाना नदी, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

भालपट्टी थाना: 4 गिरफ्तार

शराब सेवन के आरोप में अदलपुर, थाना भालपट्टी निवासी:
1. धर्मेन्द्र चौपाल
2. बिरजू पाण्डेय
3. पंकज चौपाल
4. नरेश चौपाल
को गिरफ्तार किया गया।

 बहादुरपुर थाना: अपहृता बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बहादुरपुर थाना कांड संख्या 45/26 में अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त सूरज कुमार महतो ग्राम अकबरपुर, थाना पतोर, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।